दिल्ली में कोहरा छंटा, पर ठिठुरन बरकरार
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा है, "दिल्ली से घने कोहरे की चादर हट गई है और दृश्यता में काफी सुधार हुआ है और यह इस समय 1000 मीटर से अधिक है। ऐसा मुख्य तौर पर कल की बारिश से हुआ है।"
सोमवार सुबह तक दिल्ली में 1.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया, "कोहरा वैसे अगले कुछ दिनों में फिर लौट आएगा।"
सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications