शाजापुर के मक्सी में कर्फ्यू में ढील
शुक्रवार दोपहर क्रिकेट मैच को लेकर दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया था। दो गुटों की झड़प के दौरान गोली भी चली, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हालात बिगड़ते देख जिला प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा था। यहां रविवार को भी कर्फ्यू जारी रहा हालांकि उसमें चार घंटे की ढील दी गई। इस दौरान सिर्फ महिलाओं और बच्चों को आवश्यक सामग्री खरीदने की छूट दी गई थी।
जिलाधिकारी आर. के. शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे से कर्फ्यू में आगामी आदेश तक के लिए ढील दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अब हालात सुधरने लगे हैं और जनजीवन सामान्य हो चला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications