बाघ के हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल
जिले के पलिया इलाके के सुमर नगर गांव में घुसकर रविवार शाम बाघ ने किशोरी रीना पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव वाले हथियार लेकर दौड़े तो बाघ वहां से भाग निकला।
जिले के प्रभागीय वन अधिकारी के.के. सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि घायल रीना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सिंह ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर बाघ को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
घटना के बाद गांव के लोग डरे हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीणों को लाठी-डंडे के साथ समूह में रहने की हिदायत दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications