सुरक्षा कारणों से नेवार्क हवाई अड्डा बंद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संघीय विमानन प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि हवाई अड्डे के टर्मिनल सी पर सुरक्षा में चूक होने की जानकारी मिली।
सीएनएन ने खबर दी है कि सभी यात्रियों की दोबारा जांच की गई और तब तक किसी भी विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई।
फॉक्स न्यूज के अनुसार हवाई अड्डा सुरक्षा ने सभी निगरानी टेप्स की समीक्षा की है, हालांकि उक्त व्यक्ति का पता नहीं चल सका। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह व्यक्ति सुरक्षा के लिए खतरा है या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications