बिहार में 5 किलोग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार
हाजीपुर आरपीएफ के निरीक्षक राजकुमार ने सोमवार को बताया कि हाजीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रविवार रात एक महिला को संदिग्ध हालत में देखते हुए उसके बैग की जांच की गई। उसके बैग से 10 पुड़ियों में रखी पांच किलोग्राम चरस बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला प्रतिमा देवी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुमार के मुताबिक वे सभी दिल्ली जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications