पाक और 13 अन्य देशों के यात्रियों की कड़ी जांच करेगा अमेरिका

वाशिंगटन, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नाइजीरिया, यमन, सऊदी अरब और अन्य नौ देशों से अमेरिका की उड़ान पकड़ने वाले यात्रियों की सोमवार से कड़ी सुरक्षा जांच की जाएगी।

अमेरिका के परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) ने रविवार को कहा कि इसके अलावा सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को विस्फोटक जांच प्रक्रिया या शारीरिक जांच से गुजरना पड़ सकता है।

क्रिसमस के दिन एक नाइजीरियाई युवक के डेट्रॉयट जा रही एक अमेरिकी उड़ान में विस्फोट के विफल प्रयास के बाद नए उपायों को लागू किया गया। उसने यमन में अलकायदा से प्रशिक्षण लेने का दावा किया।

जिन 13 देशों से आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रहेगी उनमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, इराक, लेबनान, लीबिया, नाइजीरिया, सऊदी अरब, सोमालिया विदेश विभाग की 'अन्य देशों के हितों' वाली सूची में शामिल हैं जबकि क्यूबा, ईरान, सूडान और सीरिया 'राज्य प्रायोजित आतंकवादी देशों' की सूची में हैं।

एनबीसी ने एक वरिष्ठ संघीय अधिकारी के हवाले से कहा कि इस सूची को आतंरिक सुरक्षा विभाग और विदेश विभाग को मिलने वाली खुफिया सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया।

नए सुरक्षा उपायों को सुरक्षा अधिकारियों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों के साथ विचार विमर्श करके लंबे समय के लिए तैयार किया गया है।

टीएसए ने एक बयान में कहा कि दुनिया में कहीं से भी इन देशों से होकर अमेरिका की उड़ान पकड़ने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कड़ी जांच से गुजरना आवश्यक होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+