बिहार में शीतलहर जारी
विभाग के अनुसार पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार की तुलना में 0़ 8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार को गया सबसे ठंडा जिला रहा जहां का न्यूनतम तापमान 6़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर, सर्दी के बढ़ते प्रभाव के कारण वैशाली, गोपालगंज, सीवान, किशनगंज मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों के स्कूल अगले दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।
पटना मौसम विभाग के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने सोमवार को बताया कि मौसम में अगले दो दिनों तक बदलाव की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि पछुआ हवाओं के कारण बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शीतलहर का कहर जारी है।
इधर, घने कोहरे के कारण रेल और सड़क मार्ग पर वाहनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। दानापुर रेल मंडल के सूचना जन संपर्क अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह कोहरे के कारण इस मार्ग पर 13 रेलगाड़ियां विलंब से चल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications