फरार आतंकियों के मसले पर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "तीनों आतंकवादियों को फरार हुए तीन दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।"

इसे गंभीर सुरक्षा चूक करार देते हुए प्रसाद ने इस मामले को वर्ष 1999 के कंधार विमान अपहरण कांड के समानांतर दर्शाने की कोशिश की। कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा की लगातार आलोचना करती रही है।

उन्होंने कहा, "कंधार मुद्दे को लेकर कांग्रेस खूब हो हल्ला मचाती है लेकिन इस मुद्दे पर उसने मौन साध रखा है। गृह मंत्री पी. चिदम्बरम क्यों चुप हैं। उन्हें तो काबिल गृह मंत्री बताया जाता है।"

उल्लेखनीय है कि अस्पताल के गुरुनानक आंख केंद्र में आंखों के इलाज के लिए तीनों आतंकवादियों को शुक्रवार को वहां ले जाया गया था। इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का एक उपनिरीक्षक उनकी निगरानी कर रहा था। तकरीबन ढाई बजे तीनों आतंकवादी जामा मस्जिद के निकट साइकिल बाजार में भोजन करने निकले और उसके बाद वापस नहीं लौटे।

तीनों आतंकवादी वर्ष 2000 में दिल्ली में बम विस्फोट करने की साजिश रचते पकड़े गए थे। इसके बाद उन्हें इस आरोप में पांच साल के कारावास की सजा हुई थी। तीनों ने पिछले साल 23 अक्टूबर को अपनी सजा पूरी कर ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+