भारतीय छात्र के हत्यारों को सजा दिलाना आस्ट्रेलिया की जिम्मेदारी : कृष्णा
नव वर्ष के अवसर पर राज्यपाल एच. आर. भारद्वाज को बधाई देने पहुंचे कृष्णा ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "इस मामले की जांच कराने और दोषियों का सजा दिलाने की नैतिक जिम्मेदारी आस्ट्रेलिया सरकार की है।"
उन्होंने कहा, "आस्ट्रेलिया सरकार कम से कम इतना तो कर ही सकती है। हमें यही उम्मीद है।"
कृष्णा ने कहा कि उन्होंने इस मसले पर कैनबरा में भारतीय उच्चायुक्त सुजाता सिंह से आज ही बात की है। उन्होंने इस मसले को आस्ट्रेलिया सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया है।
उन्होंने कहा, "इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं यदि होती रहीं तो यह दोनों देशों के बीच विश्वास और सौहार्द्र के वातावरण को बिगाड़ेंगी।"
ज्ञात हो कि गत शनिवार को नितिन गर्ग नामक एक भारतीय छात्र की मेलबर्न में अज्ञात हमलावरों द्वारा चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। गर्ग भारत के पंजाब का रहने वाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications