केन्या में बारिश और बाढ़ से 26 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक समाचार पत्र डेली नेशन ने सोमवार को खबर दी है कि बड़ी संख्या में लोग अभी तक लापता हैं, जिसके कारण अधिकारियों को डर है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रेड क्रॉस के अनुसार बारिश और बाढ़ के कारण 30,000 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।
खासतौर से लेक तुर्काना के आसपास का क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यह क्षेत्र अर्धसिंचित है। केरियो नदी में आई बाढ़ के कारण कई गांव बह गए हैं। कई सारे समूहों की आजीविका समाप्त हो गई है।
इसके अतिरिक्त पुल और सड़कें बह गई हैं, जिसके कारण प्रभावित इलाकों में पहुंच पाना कठिन हो गया है। केन्या के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूरे जनवरी महीने में बारिश जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications