विवादास्पद जुड़वा बच्चों के मामले में सरकार को 14 दिनों का समय
न्यायमूर्ति जी.एस. सिंघवी और न्यायमूर्ति अशोक गांगुली की खण्डपीठ ने कूटनीतिक माध्यमों से इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सरकार को 14 दिनों की मोहलत दी है।
महाधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम ने खण्डपीठ को बताया कि विदेश मंत्रालय इस मुद्दे पर जर्मन दूतावास के साथ बराबर संपर्क में है और उम्मीद है कि इस समस्या का जल्द ही कोई सकारात्मक समाधान निकल आएगा।
खण्डपीठ ने मामले की सुनवाई 18 जनवरी तक स्थगित कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications