अमेरिकी हवाई अड्डे पर सुरक्षा चूक के कारण उड़ानों में देरी (लीड-3)
परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) के अनुसार सुरक्षा में यह चूक स्थानीय समयानुसार रविवार शाम 5.30 बजे (अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार सोमवार सुबह चार बजे) टर्मिनल 'सी' पर हुई। एक व्यक्ति सुरक्षा जांच से गुजर चुके लोगों के बीच गलत रास्ते से घुस गया। इस घटना के कारण उड़ानों के आगमन में देरी हुई, खासतौर से कांटिनेंटल एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित हुईं, क्योंकि यह विमानन कंपनी इस हवाई अड्ड़े की सबसे बड़ी ग्राहक है। इसके साथ ही नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई की उड़ानें भी प्रभावित हुईं।
घटना के बाद कांटिनेटल एयरलाइंस ने यात्रियों को प्रस्ताव दिया कि या तो वे अपनी यात्रा का समय बदल लें या फिर यात्रा का मार्ग बदल लें। कंपनी ने यात्रा निरस्त करने की स्थिति में टिकट की पूरी कीमत वापस करने का भी प्रस्ताव दिया।
रविवार को टर्मिनल 'सी' से किसी उड़ान की इजाजत नहीं दी गई और हजारों यात्रियों की फिर से सुरक्षा जांच की गई।
टीएसए प्रवक्ता एóो डेविस ने कहा कि सुरक्षा अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर लगे सभी वीडियो कैमरों के टेपों की जांच करके यह पता लगाने का प्रयास किया गया है कि वह व्यक्ति पहले सुरक्षा जांच से गुजरा था या नहीं।
टीएसए के अनुसार सोमवार तड़के तक सभी यात्रियों की फिर से सुरक्षा जांच कर ली गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications