सी. पी. सिंह का झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष बनना तय
सिंह के समर्थन में नामांकन पत्र के छह सेट जमा किए गए। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), भाजपा, जनता दल (युनाइटेड) और आल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की ओर से सिंह के नाम का प्रस्ताव किया गया जिसका कांग्रेस और झारखण्ड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) ने समर्थन किया।
सिंह पहली बार 1995 में रांची विधानसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद 2000, 2005 और हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की।
उल्लेखनीय है कि राज्य में हाल ही में संपन्न चुनाव के बाद झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की अगुवाई में झामुमा, भाजपा, आजसू और जद (यू) की गठबंधन सरकार बनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications