इनामी डकैत मुठभेड़ में ढेर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अटेर थाना क्षेत्र में पुलिस की लालू भदौरिया गिरोह से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में लालू मारा गया जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल हो गए।
अटेर थाने के प्रभारी आर. बी. एस. सिकरवार ने आईएएनएस को बताया है कि लालू पर 10 हजार रूपये का इनाम था। उस पर कुल नौ मामले दर्ज हैं। वह भिण्ड जिले के अलावा उत्तर प्रदेश में भी कई वारदातें कर चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications