सभी नई सरकारी इमारतें पर्यावरण के अनुकूल होंगी: अब्दुल्ला

पिछले सप्ताह हुई एक बैठक में मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि सभी नई सरकारी इमारतें जीआरआईएचए (ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटेट एसेसमेंट) के अनुरूप होंगी। ये तीन सितारा इमारतें होंगी।

अब्दुल्ला ने जीआरआईएचए के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उपक्रमों की सभी नई इमारतों का जीआरआईएचए 3 के अनुरूप निर्माण होना आवश्यक होगा।

द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टीईआरआई) ने जीआरआईएचए को विकसित किया है। यह एक यंत्र है जो भारत की विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में यह जांच करता है कि ये इमारतें किस हद तक पर्यावरण के अनुकूल हैं।

अब्दुल्ला ने कहा कि उनके मंत्रालय ने राज्य सरकारों से भी इसके अनुरूप इमारतें बनाने को कहा है और केंद्र सरकार उनकी मदद करेगी।

एक स्वयंसेवी संगठन आदर्श (एसोसिएशन फॉर डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑफ सस्टेनेबल हैबिटेट) ने जीआरआईएचए रेटिंग प्रणाली विकसित की है।

मंत्रालय ने विशेषज्ञों का एक दल गठित किया है, जो छह महीने के अंदर ग्रीन बिल्डिंग्स पर अपने दिशा निर्देश देगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+