मंगलवार को राजधानी में शुरू होगा ऑटो एक्स्पो
आयोजकों ने कहा कि 1.25 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैले एक्स्पो में 30 देशों के करीब 2100 भागीदार हिस्सा ले रहे हैं। शंघाई एक्स्पो में छह लाख और न्यूयार्क एक्स्पो में 12 लाख दर्शक आए थे।
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्च र्स (एसआईएएम) के अध्यक्ष पवन गोयनका ने कहा, "इस बार 40 प्रतिशत अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है। एक्स्पो में वैश्विक स्तर पर 10 और 50 अन्य वाहनों को बाजार में उतरा जाएगा।"
सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, "हमें 20 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है।"
वैसे तो एक्स्पो की शुरुआत मंगलवार को हो जाएगी लेकिन सात जनवरी को भारी उद्योग मंत्री विलासराव देशमुख और वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा औपचारिक रूप से इसका उद्घाटन करेंगे।
एक्स्पो का आयोजन एसआईएएम, ऑटोमोटिव कंपोनेट मैनुफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईसी) के सहयोग से हो रहा है।
एक्स्पो में कनाडा, चीन, फीनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन, ताइवान और ब्रिटेन की कंपनियां भाग ले रही हैं जो विदेशी कंपनियों की भागीदारी के हिसाब से देश में यह सबसे बड़ा एक्स्पो है।
एसआईएएम के महानिदेशक दिलीप चेनॉय ने कहा कि इस एक्स्पो में भाग लेने वाला लग्जम्बर्ग नया देश होगा।
इस बार के एक्स्पो में व्यावसायिक वाहनों, दोपहिया वाहनों और अन्य वाहनों के कल-पुर्जे भी शामिल किए गए हैं।
एक्स्पो में भारतीय बाजार के लिए विशेष रूप से तैयार जापान की टोयोटा कंपनी 'एटिओस' पेश करेगी जबकि जर्मनी की कार निर्माता कंपनी वोल्क्सवैगन अपनी छोटी कारण 'पोलो' पेश करेगी।
इसके अलावा अमेरिकी कार कंपनी जनरल मोटर्स अलग दिखने वाली कार 'बीट' और होंडा अपनी एक नई कार को पेश करेगी।
इसके अलावा घरेलू कंपनियां भी अपने उत्पादों को पेश कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications