कोलकाता-पटना और रांची-रायपुर के बीच किंगफिशर की उड़ानें शुरू
कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "रांची-रायपुर मार्ग पर सीधी उड़ानें शुरू करने वाली किंगफिशर एक मात्र विमानन कंपनी है।"
रांची-रायपुर के बीच सीधी उड़ानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होंगी। आईटी 4573 रांची से सुबह 7.30 बजे उड़ान भरेगी और सुबह नौ बजे रायपुर पहुंच जाएगी। वापसी यात्रा के समय आईटी 4574 रायपुर से सुबह 10.20 बजे उड़ेगी और सुबह 11.45 बजे रांची पहुंचेगी।
कोलकाता-पटना के बीच आईटी 4579 उड़ान कोलकाता से सुबह 6.25 बजे उड़ेगी और सुबह 7.55 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी के समय आईटी 4580 पटना से सुबह 8.20 बजे उड़ेगी और कोलकाता सुबह 10 बजे पहुंच जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications