शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 94 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 93.92 अंकों (0.54 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,558.73 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17,582.84 के उच्चतम और 17,373.38 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 34.60 अंकों (0.60 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,232.20 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 5238.45 के उच्चतम और 5167.10 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 99.53 अंकों (1.48 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,817.35 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 134.11 अंकों (1.60 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,491.73 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान तेल एवं गैस सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टरों में तेजी का रुख देखा गया। ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.88 फीसदी की तेजी दर्ज की गई जबकि स्वास्थ्य सेक्टर में सबसे कम 0.09 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक था और 2932 कंपनियों के शेयर मूल्यों में तेजी जबकि 746 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट का रुख देखा गया। कुल 70 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications