सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान 244 भारतीयों की जान गई
भारतीय हज समिति के मुताबिक आठ यात्रियों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई जबकि एक यात्री की मौत स्वाइन फ्लू से हुई। स्वाइन फ्लू से मरने वाला यात्री आंध्र प्रदेश का रहने वाला था।
नवंबर 2009 के दौरान 165,000 से अधिक भारतीय हज यात्रा पर गए।
इसके बाद 124,000 यात्री हज समिति के माध्यम गए जबकि अन्य यात्री निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से गए।
एयर इंडिया ने सऊदी एयरलाइंस के सहयोग से हज यात्रियों के लिए कुल 375 विशेष उड़ानें संचालित की। हज यात्रा रविवार को सम्पन्न हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications