इंदौर के बैंक से 16 लाख रुपये की लूट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भंवरकुआं थाना क्षेत्र में स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स में सोमवार को छह हथियारबंद नकाबपोशों ने धावा बोला। कोई कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही इन डकैतों ने अलार्म सिस्टम के तार काट दिए। डकैतों ने अंदर पहुंचते ही कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाया।
बैंक में प्रवेश करने के बाद डकैतों ने सबसे पहले एक काउंटर से तीन लाख रुपए छीने फिर 10 लाख रुपए स्ट्रॉग रूम से अैार तीन लाख एक ग्राहक से छीनने के बाद सभी को लोन शाखा में बंदकर वहां से चंपत हो गए।
इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास राव ने पत्रकारों को बताया कि डकैतों की धरपकड़ के लिए शहर के तमाम मार्गो की नाकेबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications