दो समितियां कर रही हैं बीएआरसी दुर्घटना की जांच : बनर्जी
बनर्जी ने संवाददाताओं को बताया, "हम इस अग्निकांड के लिए जरूरी रसायनों और उनकी मात्रा को सुनिश्चित कर दुर्घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस फोरेंसिक जांच कर रही है।"
बनर्जी ने कहा, "जब दुर्घटना घटी, उस समय मैं परिसर के भीतर मौजूद था और एक बैठक में हिस्सा ले रहा था। हम नहीं समझ पाए कि प्रयोगशाला में लोग मौजूद थे।"
ज्ञात हो कि उत्तर पूर्व मुंबई के चेंबुर में स्थित बीएआरसी की एक रसायन प्रयोगशाला में 29 दिसंबर, 2009 को लगी आग के कारण दो युवा शोधार्थी जिंदा जल कर खाक हो गए थे।
बनर्जी, इंडियन न्युक्लियर सोसाइटी (आईएनएस) के 20वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेने चेन्नई आए हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications