गृह मंत्रालय का राठौड़ से पदक छीनने का फैसला (लीड-1)
पुलिस पदक समिति के प्रमुख और गृह सचिव जी.के.पिल्लई ने एक बैठक के बाद राठौड़ से पदक छिनने का फैसला किया। अब इस संबंध में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील को सिफारिश भेजा जाएगा।
राठौड़ को 15 अगस्त 1985 में पुलिस पदक दिया गया था।
गौरतलब है कि 12 अगस्त 1990 को हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.पी.एस.राठौड़ ने 14 वर्षीया रुचिका के साथ दुर्व्यवहार किया था और उसके तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी।
सीबीआई की विशेष अदालत ने पिछले दिनों रुचिका मामले में राठौड़ को छह महीने की सजा सुनाई थी लेकिन 10 मिनट के भीतर ही उसे जमानत मिल गई भी।
राठौड़ के खिलाफ पंचकूला पुलिस स्टेशन में दो और मामले दर्ज किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications