झारखण्ड में नवगठिन विधानसभा का सत्र शुरू
सोमवार को सबसे पहले उपमुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रघुबर दास ने शपथ ग्रहण की। इसके बाद ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने शपथ ली। महतो को भी राज्य मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
शपथ ग्रहण करने वाले मुख्य लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा शामिल हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद गीता कोड़ा ने कहा, "मैं विधानसभा की सदस्य बनने पर अच्छा महसूस कर रही हूं। मैं अपने पति के कामों को आगे बढ़ाने के लिए यहां मौजूद हूं।"
झारखण्ड में 19 जनवरी से 29 दिसम्बर तक राष्ट्रपति शासन लागू था। विधानसभा का सत्र एक साल के अंतराल के बाद शुरू हुआ है। राज्यपाल के. शंकरनारायणन ने सोरेन से सदन में अपना बहुमत सिद्ध करने के लिए कहा है।
सोरेन ने 30 दिसम्बर को झारखण्ड के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आजसू और जनता दल (युनाइटेड) के सहयोग से सरकार बनाई है।
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। नौ जनवरी को राज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications