म्यांमार में सैनिक शासन प्रमुख का सही चयन का आग्रह
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राजधानी नेपाइटा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषण में वरिष्ठ जनरल थान श्वे ने कहा कि इस वर्ष व्यवस्थित तरीके से चुनाव करवाने की योजना है। इस संदर्भ में सभी लोगों को सही चयन करना होगा।
म्यांमार को चार जनवरी 1948 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। वह अगले 14 वर्षो तक लोकतांत्रिक शासन के अधीन रहा। वर्ष 1962 में जनरल ने विन ने निर्वाचित प्रधानमंत्री यू नू का तख्ता पलट दिया। इसके बाद से देश में सैनिक शासन कायम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications