उत्तर कोरिया के साथ संबंध सुधारना चाहता है दक्षिण कोरिया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बाक ने नव वर्ष के मौके पर एक टेलीविजन चैनल पर अपने संबोधन में कहा कि दोनों देशों को आपसी रिश्ते सुधारने के लिए काम करना चाहिए।
इसके साथ ही म्यंग ने उत्तर कोरिया का आह्वान किया कि वह छह राष्ट्रों के साथ बातचीत में शामिल हो। इस बातचीत का मकसद उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम को समाप्त करना है।
छह देशों के बीच की यह बातचीत एक साल से अधिक समय से रुकी पड़ी है। उत्तर कोरिया द्वारा लंबी दूरी के प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने उस पर नए प्रतिबंध लगा दिए थे। उसके बाद उत्तर कोरिया ने अपने को इस बातचीत से अलग कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications