शांति का सिद्धांत कमजोरी नहीं : जरदारी
यहां पाकिस्तान की नौसेना अकादमी में 92वीं पासिंग आउट परेड में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है और वह क्षेत्र में हथियारों की होड़ में शामिल नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की सेना सीमाओं पर किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन न्यूज के मुताबिक उन्होंने यह स्वीकार किया कि आतंकवाद देश की संप्रभुता के लिए एक खतरा है और सरकार देश की स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है।
जरदारी ने कहा, "हम आतंकवाद और कट्टरवाद का सामना कर रहे हैं लेकिन इस पर शीघ्र ही काबू पा लिया जाएगा। राष्ट्रीय संप्रभुत्ता और राष्ट्रीय एकता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications