बिहार में आतंकवादियों की रेलगाड़ियों को निशाना बनाने की धमकी
राज्य के गृह सचिव आमिर सुभानी ने कहा कि आंतकवादी हमले की धमकी मिलने के बाद रेलगाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के वरिष्ठ मंडलीय सुरक्षा आयुक्त ने पूर्व और मध्यपूर्व रेलवे क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। आयुक्त ने पटना, कटिहार और जमालपुर रेलवे पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि तालिबान प्रशिक्षित आत्मघाती हमलावर रेलवे प्रतिष्ठानों पर हमला कर सकते हैं।
आरपीएफ कमांडेंट मोहम्मद ताकिर ने कहा कि सुरक्षा आयुक्त के निर्देश के बाद रेलगाड़ियों और स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते खुफिया ब्यूरो ने बिहार पुलिस को सूचना दी थी कि छह प्रशिक्षित आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। इसके बाद राज्य में अलर्ट जारी किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications