मानसिक तनाव और कामकाज की कुशलता में है गहरा नाता
हार्वर्ड मेडीकल स्कूल में प्रोफेसर रोनाल्ड कैसलर का कहना है कि स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियों की अपेक्षा अवसाद का कर्मचारियों की उपस्थिति और उत्पादकता पर ज्यादा असर पड़ता है। इसके अतिरिक्त मांसपेशियों में तनाव और अनिद्रा से भी कर्मचारी प्रभावित होते हैं।
शोधकर्ताओं ने 14,268 वयस्क कर्मचारियों पर अध्ययन कर 286 अवसादग्रस्त कर्मचारियों और 193 अवसाद मुक्त कर्मचारियों की तुलना की।
टफ्ट्स मेडीकल सेंटर के 'क्लिनिकल रिसर्च एंड हेल्थ पॉलिसी स्टडीज' के अध्ययनकर्ता देबरा लर्नर बताते हैं कि अवसादग्रस्त कर्मचारी कार्यालय में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और कार्यो को अंजाम देने में परेशानियां महसूस करते हैं।
टफ्ट्स विश्वविद्यालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक उत्पादकता और कर्मचारियों के अपने काम को नियंत्रित करने की योग्यता में सीधा संबंध होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications