नौका हादसे के बाद 17 लोग अब भी लापता
रविवार दोपहर तीन बजे के आसपास एक नौका डूब गई थी। हादसे के तत्काल बाद 20 लोगों को या तो स्थानीय लोगों ने बचा लिया था या फिर वे खुद तैरकर किनारे तक आ गए थे।
पूर्वी मिदनापुर की जिला अधिकारी छोटन लामा ने सोमवार को बताया, "हमें 17 लोगों के बारे में जानकारी मिली है जो अभी भी लापता हैं। अब तक किसी का पता नहीं चल पाया है।"
उन्होंने कहा, "हल्दिया तटरक्षक बल, सीमा सुरक्षा बल और कोलकाता पुलिस के आपदा प्रबंधन दल की मदद से खोजी अभियान चल रहा है। हमने इस अभियान में स्थानीय युवकों को भी लगाया है।"
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "हमने यात्रियों को बचाने के लिए कुछ इंतजाम किए। हम पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं।"
रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उनके साथ जहाजरानी राज्य मंत्री मुकुल रॉय और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सिसिर अधिकारी भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications