लवलीन मामले में एंटनी गवाह नहीं होंगे : न्यायालय
कनाडा की कंपनी लवलीन से सौदे में हुए घोटाले के संबंध में सीबीआई ने पिछले वर्ष जून में विजयन सहित नौ लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।
माकपा के राज्य सचिव विजयन पर वर्ष 1997 में ऊर्जा मंत्री रहने के दौरान कनाडा की कंपनी को तीन विद्युत संयंत्रों की मरम्मत का काम गलत तरीके से देने का आरोप है।
विजयन के वकील ने सितम्बर में न्यायालय से आग्रह किया कि एंटनी को भी मामले में गवाह बनाया जाए क्योंकि बिजली परियोजनाओं के नवीकरण के काम पर वर्ष 1996 में एंटनी के मुख्यमंत्रित्व काल में महत्वपूर्ण चर्चा हुई थी।
विजयन की याचिका को खारिज करते हुए सीबीआई अदालत के न्यायाधीश के.पी. ज्योतिंद्रनाथ ने जांच एजेंसी से मामले को आगे बढ़ाने के लिए कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications