बीएसएफ ने संदिग्ध घुसपैठियों पर गोलियां चलाईं
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों के मुताबिक जम्मू से 45 किलोमीटर दूर रामगढ़ सेक्टर के नारानिया क्षेत्र में तैनात जवानों ने सीमा के निकट संदिग्ध गतिविधियां देखीं। पूरे क्षेत्र में घना कोहरा था। घुसपैठ का शक होने पर बीएसएफ के जवानों ने गोलियां चलाईं।
जवानों ने इस क्षेत्र में तलाशी अभियान भी शुरू किया है। यह नए वर्ष में घुसपैठ की पहली कोशिश है।
नियंत्रण रेखा पर भारी हिमपात होने की वजह से घुसपैठ की आशंकाएं बढ़ गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications