्रबाल-बाल बचे डेनमार्क के कार्टूनिस्ट कर्ट वेस्टरगार्द
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार देर रात 28 वर्षीय एक सोमाली व्यक्ति वेस्टरगार्द के घर में घुस आया। उसके हाथ में चाकू था। कार्टूनिस्ट ने खुद को बचाने के लिए अपनी पांच वर्षीय पोती के साथ एक कमरे में बंद हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार वेस्टरगार्द ने कमरे में लगे सुरक्षा अलार्म को बजा दिया, जिसके बाद वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हमलावर पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
डेनमार्क पुलिस का कहना है कि सोमाली व्यक्ति का संबंध इस्लामी संगठन अल शबाब से है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में डेनमार्क के एक समाचार पत्र ने वेस्टरगार्द के बनाए विवादास्पद कार्टून छापे थे। इनका दुनिया भर में विरोध हुआ था। बाद में समाचार पत्र ने इसके लिए माफी मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications