क्लिंटन ने पाकिस्तान में आत्मघाती बम हमले की निंदा की
वाशिंगटन, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की विदेश हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के एक गांव में वॉलीबाल मैच के दौरान हुए आत्मघाती बम हमले की निंदा की है। शुक्रवार को हुए इस हमले में कम से कम 95 लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार क्लिंटन ने शुक्रवार देर रात कहा कि पाकिस्तान को अपनी सीमाओं पर आतंकवाद से लड़ाई के लिए अमेरिका समर्थन देना जारी रखेगा।
क्लिंटन ने एक बयान में कहा, "पाकिस्तान में नागरिकों पर हुए हमले की अमेरिका कड़ी निंदा करता है और हमले के शिकार लोगों के परिवारों और पाकिस्तानी जनता के प्रति हम संवेदना प्रकट करते हैं।"
नववर्ष के दिन पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 95 मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए।
क्लिंटन ने कहा, "पाकिस्तान की जनता ने आतंकवादियों को स्कूलों, बाजारों, मस्जिदों और अब एक वॉलीबाल मैच को निशाना बनाते देखा है। भय और धमकी से मुक्त होकर अपना भविष्य खुद तय करने के पाकिस्तान की जनता के प्रयासों का अमेरिका हमेशा समर्थन करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications