हिमाचल में ई-समाधान प्रणाली का शुभारंभ
इस प्रणाली का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, "जन शिकायतों के निपटारे को प्रत्येक विभाग सर्वोच्च प्राथमिकता देगा, जबकि मंत्री विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का व्यापक दौरा करेंगे और जन शिकायतों की सुनवाई एवं निपटारे के लिए 'प्रशासन जनता के द्वार पर' का आयोजन करेंगे। प्रदेश सरकार सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक लाभ लेने के प्रयास करेगी, जिससे जन शिकायतों का समुचित समाधान सुनिश्चित हो सके।"
उन्होंने कहा, "इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर तक आवश्यक अधोसंरचना सृजित की जा रही है, जिससे लोगों को राज्य, जिला एवं उपमंडल मुख्यालयों तक अपने आवेदन देने के लिए नहीं आना पड़ेगा। ई-समाधान इस दिशा में किया गया एक सार्थक प्रयास है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications