ग्राम सभा के महत्व पर हिमाचल में जागरुकता अभियान
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और बताया कि आगामी 3 जनवरी, 2010 को आयोजित होने वाली ग्राम सभा बैठकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, गर्भवती महिला एवं शिशुओं के पोषण, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधन, ग्राम पंचायत का वार्षिक लेखा-जोखा, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत किए गए कायरें की समीक्षा, अतिरिक्त संसाधन जुटाने पर प्रोत्साहन योजना तथा अन्य क्षेत्रीय आवश्यकताओं के विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त ग्राम सभा बैठकों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक गा्रम सभा बैठकों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक ग्रामसभा के महत्व के बारे में आम जनता को जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स से सुरक्षा एवं पल्स पोलियो अभियान के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए भी ग्राम सभा की बैठक में चर्चा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications