हिमाचल में 99 आयुर्वेद चिकित्सकों की भर्ती
बिन्दल ने कहा कि प्रदेश में 60 स्थानों पर पंचकर्मा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई है तथा 31 मार्च, 2010 तक 10 स्थानों में और पंचकर्मा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इनमें यह पद्घति ऊना जिले में आरम्भ कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 21 चिकित्सालयों में क्षार-सूत्र, बावासीर, भगन्दर एवं गुदद भ्रंस का उपचार किया जा रहा है और 31 मार्च तक 6 अन्य चिकित्सालयों में क्षार सूत्र चिकित्सा पद्घति से उपचार आरम्भ कर दिया जाएगा, जिसके लिए विभाग द्वारा सभी समुचित व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं।
बैठक में अनिमिया मुक्त हिमाचल योजना की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि यह योजना जनवरी, 2010 से प्रदेश भर में आरम्भ की जाएगी, जिसके लिए जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में 2 अक्तूबर, 2008 में आरम्भ की गई थी, जिसमें अब तक आठ लाख से अधिक लोगों की रक्त जांच की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत इस वर्ष 20 लाख लोगों के रक्त की जांच का लक्ष्य रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications