पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 45 लोगों की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने जिला पुलिस प्रमुख अयूब खान ने कहा के हवाले से बताया है कि लकी मरवात जिले में शाह हसन खान गांव में एक खेल मैदान के समीप विस्फोटकों से लदी एक कार को आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर उड़ा दिया। उस वक्त वहां बालीवाल मैच चल रहा था और हजारों लोग मैच देखने के लिए मौजूद थे।
खान ने कहा कि हादसे में 45 लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 100 लोग घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं।
अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अफगानिस्तान की सीमा से सटे जनजातीय क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैनिकों ने अक्टूबर के मध्य से ही आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चला रखा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई सेना के आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के विरोध में हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications