रुचिका मामला: हुड्डा ने दिया शीघ्र जांच का आश्वासन
हुड्डा ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "रुचिका के परिवार वालों से हमें पूरी सहानभूति है। हम पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की रिपोर्ट की प्रतिक्षा कर रहे हैं। हम दोषी को नहीं बख्शेंगे।"
हरियाणा पुलिस ने बुधवार को राठौड़ पर रुचिका के भाई आशु द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। आशु ने राठौड़ पर रुचिका को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
हुड्डा ने कहा, "हमने एसआईटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।"
हरियाणा की एक अदालत ने शुक्रवार को राठौड़ को राहत देते हुए आदेश दिया था कि ताजा मामलों में गिरफ्तारी की सूरत में उसे सात जनवरी तक जमानत मिल सकेगी।
गौरतलब है कि 12 अगस्त 1990 को राठौड़ ने 14 वर्षीया रुचिका के साथ दुर्व्यवहार किया था और इसके तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने पिछले दिनों रुचिका मामले में राठौड़ को छह महीने की सजा सुनाई थी लेकिन 10 मिनट के भीतर ही उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications