पंजाब में 90 करोड़ रुपये मूल्य के मादक द्रव्य बरामद
जालंधर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 90 करोड़ रुपये के मूल्य के मादक द्रव्यों को बरामद करने में सफलता अर्जित की। पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग ने 18 किलोग्राम के इन मादक द्रव्यों को बरामद किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस सिलसिले में लुधियाना के दो और दिल्ली के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मित्सुबिशी पजेरो एसयूवी और एक होंडा सिटी कार तथ साथ ही एक पिस्टल भी बरामद की है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इन द्रव्यों का सेवन करने वाले इसे अपनी भाषा में 'आईस और स्पीड' कहा करते हैं। यह हेरोइन से भी अधिक महंगी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications