शाजापुर के मक्सी कस्बे में कर्फ्यू जारी
शुक्रवार दोपहर क्रिकेट मैच को लेकर दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया था। दो गुटों की झड़प के दौरान गोली भी चली, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हालात बिगड़ते देख जिला प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा था।
इलाके में शनिवार को भी कर्फ्यू जारी रहा। पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार हिंसा में मारे गए युवक के अंतिम संस्कार की प्रशासन ने अनुमति दे दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications