हत्या, अपहरण के अधिकतर आरोपी नौसिखिए : दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस के आयुक्त वाई.एस. डडवाल ने शनिवार को बताया कि पिछले साल हत्या के कुल 523 मामले दर्ज किए गए जबकि वर्ष 2008 में 528 मामले दर्ज किए गए थे। एक समीक्षा में इस बात का खुलासा हुआ है कि हत्या के 15 प्रतिशत मामले तुरन्त प्रतिक्रिया की वजह से हुए हैं।
दिल्ली पुलिस के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में डडवाल ने पत्रकारों से कहा कि हत्या के मामले में गिरफ्तार 841 लोगों में से 94 फीसदी नौसिखिए शामिल थे।
डडवाल ने बताया कि छीना-झपटी के मामले में वर्ष 2008 की 1,320 की तुलना में बीते साल 1,293 मामले ही सामने आए। गिरफ्तार होने वाले 1,351 अपराधियों में 90 फीसदी पहली बार गिरफ्तार होने वाले थे।
उन्होंने बताया कि वास्तव में पहली बार गिरफ्तार होने वाले अपराधियों की संख्या में इजाफा होना चिंताजनक है। जिसमें हत्या, छीना -झपटी, अपहरण जैसे मामले शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications