हथियारों की तस्करी के आरोप में 4 गिरफ्तार
मेरठ स्थित अरोमा गार्डन इलाके में पुलिस ने इन्हें 33 पिस्टल और 66 मेगजींस के साथ गिरफ्तार किया।
मेरठ के पुलिस उपाधीक्षक ए.के.श्रीवास्तव ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि एक कार में हथियार रखे होने के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।
श्रीवास्तव ने कहा कि एंबेसडर कार में तेल की टंकी के पास हथियार रखे गए थे। उन्होंने कहा कि चारों लोगों ने स्वीकार किया है कि वे इन हथियारों को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भेजने वाले थे।
गिरफ्तार किए लोगों की पहचान रमेश कुमार, प्रमोद चौधरी, हनीफ और खुर्शीद के रूप में हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications