ममता ने कोलकाता मेट्रो के विस्तार का शिलान्यास किया
इसकी आधारशिला रखने के बाद ममता ने कहा, "यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में दमदम से बराहनगर के बीच का कार्य पूरा किया जाएगा जबकि दूसरे चरण में इसका विस्तार दक्षिणेश्वर तक किया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "पहले चरण के लिए 237 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। दमदम से बराहनगर के बीच दो स्टेशन होंगे। नोआपाड़ा और बारानग। हम लोगों ने फैसला किया है कि नोआपाड़ा स्टेशन का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जाएगा जबकि बराहनगर का नाम मां शारदा के नाम पर रखा जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications