यहां कुछ भी हो सकता है प्रायोजित, मेनहोल की मरम्मत भी!
कोई भी एक पार्किं ग स्थल या स्कूल का प्रायोजक बन सकता है और इसके बाद उसका नाम वहां लिखा जा सकता है। यदि कोई गड्ढों की मरम्मत का भी प्रायोजक बनता है तो उसका नाम एक पट्टिका पर लिखा जा सकता है।
अधिकारियों ने कहा कि शहर के पुस्तकालय से लेकर कुत्तों के लाइसेंस तक प्रायोजन के लिए आरक्षित हो सकते हैं। शहर पहले ही अपनी दर्जनों सेवाएं को प्रायोजन के लिए उपलब्ध करा चुका है और उनकी तलाश में है जो अपने नाम को अमर बनाना चाहते हैं।
मेयर सैम केट्ज ने कहा कि शहर को राजस्व के वैकल्पिक स्रोतों की आवश्यकता है और यह संपत्ति कर का अच्छा विकल्प है।
उन्होंने कहा कि किसी दानदाता के नाम पर एक अस्पताल के किसी विभाग का नाम रख देना धन उगाहने का अच्छा माध्यम है।
मेयर ने कहा कि सेवाओं का प्रयोजन उन लोगों के लिए भी एक अवसर है जो अपने शहर और समुदाय की सेवाओं का कर्ज वापस लौटाना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications