ग्रिड में खराबी से उत्तर भारत में बिजली गुल, रेल यातायात प्रभावित (लीड-1)

बिजली गुल होने से पंजाब और हरियाणा में रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं और वे निर्धारित समय से घंटों पीछे चल रही हैं।

अंबाला रेल डिविजन के प्रबंधक एच.के. हग्गी ने आईएएनएस से कहा, "यह यात्रियों और रेल विभाग दोनों के लिए कठिन स्थिति है। बिजली गुल होने से रेलगाड़ियां करीब साढ़े तीन घंटे बाधित रहीं। परंतु अब स्थिति नियंत्रण में है और रेल यातायात बहाल कर दिया गया है।"

अंबाला मंडल में 15 रेलगाड़ियां एक से साढ़े तीन घंटे विलंब से चल रही हैं। अंबाला, फिरोजपुर और दिल्ली मंडलों में कुल मिलाकर 50 रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं हैं।

हग्गी ने बताया कि कुछ स्थानों पर बिजली के इंजनों को हटाकर डीजल इंजन लगाए गए हैं परंतु हर स्थान पर डीजल इंजन उपलब्ध नहीं हैं। घने कोहरे के कारण डीजल इंजन भी गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लेंगे।

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे के कारण पंजाब और हरियाणा में राजमार्गो पर सड़क यातायात भी प्रभावित रहा।

पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड (पीएसईबी) के अध्यक्ष एच.एस. बरार ने बताया, "उत्तरी ग्रिड में सुबह 3.02 बजे गड़बड़ी हुई। पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे के कारण यह समस्या पैदा हुई। हमारे इंजीनियर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। कुछ इलाकों में आंशिक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।"

शीतलहर का भी प्रकोप जारी है और अमृतसर और अन्य स्थानों पर तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले हफ्ते तक कोहरे के बने रहने की आशंका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+