उप्र में घने कोहरे के कारण रेलगाड़ियों में टक्कर
यह हादसा इटावा में सराय भूपत रेलवे स्टेशन के समीप हुआ जब लिच्छवी एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस आपस में टकरा गईं।
रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "अभी तक यह पता लगाना बाकी है कि इस हादसे में कोई हताहत हुआ या नहीं।"
उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।" राहत और बचाव कार्यो के लिए वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications