बिहार में आपसी विवाद में 3 जवानों की मौत
पुलिस के अनुसार सैप का जवान गुरदासपुर निवासी पुलवेंदर सिंह का किसी बात को लेकर अपने साथियों से विवाद हो गया था। रात में जब वे गश्त पर थे तो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 98 पर खैरी मोड़ के पास पुलवेंदर ने अपने दो साथियों बाल किशोर सिंह तथा अनिल कुमार को गोली मार दी और फिर खुद को भी गाली मार ली।
तीनों जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी मृतक जवान मुफस्सिल थाने में तैनात थे। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications