सोमालिया लुटेरे ने भारत जा रहे जहाज को अगवा किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ब्रिटेन स्थित यूरोपीय आयोग के अटलांटा मिशन ने बताया कि सिंगापुर के जहाज 'एम.टी.पारमोनी' को शुक्रवार को अगवा किया गया। जहाज पर रसायन लदा है।
चालक दल के सदस्यों में इंडोनेशिया के 17, चीन के पांच और नाइजीरिया व वियतनाम के एक-एक नागरिक हैं। यह जहाज सिंगापुर की कंपनी 'जीबीएलटी शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड' का है।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, "हम जहाज के साथ संपर्क बनाने और चालक दल के लोगों की सुरक्षित रिहाई का प्रयास कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications