कोहरे के कारण ग्रिड में गड़बड़ी से उत्तर भारत में बिजली गुल
बिजली आपूर्ति ठप होने से पंजाब और हरियाणा में 10 एक्सप्रेस रेलगाड़ियों सहित 15 रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं। रेल सेवाओं को बहाल करने के लिए रेल अधिकारी डीजल इंजन लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड (पीएसईबी) के अध्यक्ष एच.एस. बरार ने कहा, "उत्तरी ग्रिड में सुबह 3.02 बजे गड़बड़ी हुई। पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे के कारण यह समस्या पैदा हुई। हमारे इंजीनियर बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। कुछ इलाकों में आंशिक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।"
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे के कारण पंजाब और हरियाणा में सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है।
शीतलहर का भी प्रकोप जारी है और अमृतसर और अन्य स्थानों पर तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगले हफ्ते तक कोहरे के बने रहने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications