क्यूबा ने क्रांति की 51वीं वर्षगांठ मनाई
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार सरकारी दैनिक समाचार पत्र ग्रेनमा ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में वर्ष 1959 के विद्रोह में तानाशाह फुलजेंशियों बतिस्ता के शासन को उखाड़ फेंकने के बाद से देश नागरिकों के जीवन में बहुत बदलाव आया है।
पिछले वर्ष के विपरीत इस वर्ष सरकार ने किसी समारोह का आयोजन नहीं किया और न ही राष्ट्रपति राउल कास्त्रो ने कोई सार्वजनिक संदेश दिया। बहरहाल चौराहों को क्यूबा के झंडों और क्रांतिकारी नारों वाले पोस्टरों से सजाया गया।
गुरुवार मध्यरात्रि वर्षगांठ के मौके पर परंपरागत रूप से हवाना के ला कबाना दुर्ग में 21 तोपों की सलामी दी गई। इस अवसर पर टीवी चैनलों ने फिदेल कास्त्रो को समर्पित संगीत वीडियो प्रसारित किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications